WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Meri Fasal Mera Byora 2024: यहाँ से करें मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण

Spread the love

आज हम बात करने वाले हैं Meri Fasal Mera Byora के बारे में और यह योजना हरियाणा सरकार की एक बहुत ही बड़ी पहल है। इस योजना के तहत हरियाणा के किसानों को सुविधा प्राप्त होने वाली है। अगर आप भी हरियाणा के किसान हो तो आप बने रहिए हमारे साथ इस लेख के अंत तक, आपको यहां पर इस योजना के बारे में सभी जरूरी जानकारी प्रदान होने वाली है और साथ ही इस योजना में आप रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं उसकी भी प्रक्रिया हमने यहां पर आपको बताइ हुई है।

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के किसानों को राहत देने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से हरियाणा के किसानों को अलग-अलग तरह की सारी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। फसलों के सही दाम दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की बिक्री के लिए इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को अपनी फसल का विवरण सरकार को प्रस्तुत करना होगा और फसल की बीजाई के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा।

Meri Fasal Mera Byora 2024

योजना का नाममेरी फसल मेरा ब्यौरा
किस ने लांच कीहरियाणा सरकार
विभागकिसानों और कृषि किसान मंत्रालय
राज्यहरियाणा
लाभार्थीराज्य के किसान
लाभकिसान अपनी फसल का विवरण सरकार को प्रस्तुत कर सकते है
उद्देश्यआपदा-विपदा के दौरान सही समय पर सहायता
साल2024
आवेदन का तरीकाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://fasal.haryana.gov.in/

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना क्या हैं?

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के किसानों को राहत देने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से हरियाणा के किसानों को अलग-अलग तरह की सारी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। इसके अलावा किसानों को योजना पर सब्सिडी मिलेगी और मिलने वाले लाभ के बारे में भी पता चलेगा। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आप फसल नुकसान पर मुआवजा भी प्राप्त कर सकेंगे। हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसलों के सही दाम दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा को शुरू किया गया है।

इस योजना के तहत किसानों को अपनी फसल का विवरण सरकार को प्रस्तुत करना होगा और फसल की बीजाई के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा। सभी किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। यदि कोई किसान अपनी फसल का ब्यौरा नहीं करवाता तो उसे अपनी फसल एमएसपी पर नहीं बेचने दिया जाएगा। अगर किसान फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना चाहता है, तो उसके लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के उद्देश्य

  • प्राकृतिक आपदा बारिश, ओलावृष्टि से फसल खराब होने से सही समय पर सहायता प्रदान करना ।
  • खाद्य, बीज, ऋण और कृषि उपकरणों की सब्सिडी समय पर उपलब्ध कराना।
  • किसान का पंजीकरण और फसल का पंजीकरण और खेत का ब्यौरा और फसल का ब्यौरा।
  • किसानों के लिए एक ही जगह पर सारी सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता और समस्या निवारण के लिए एक प्रयास।
  • फसल की बुवाई-कटाई का समय और मंडी संबंधित जानकारियां उपलब्ध करना।
  • कृषि संबंधित जानकारियाँ समय पर उपलब्ध करना।
  • प्राकृतिक आपदा-विपदा के दौरान सही समय पर सहायता दिलाना।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के लाभ एवं विशेषताएँ

  • मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत पंजीकरण करके, किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, ऋण और अन्य कृषि सहायता कार्यक्रमों तक बेहतर पहुंच प्राप्त होती है।
  • फसल की सटीक जानकारी किसानों को तुरंत फसल बीमा लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाती है, जिससे उन्हें प्राकृतिक आपदाओं, कीटों या बीमारियों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।
  • सरकार व्यक्तिगत किसानों की विशिष्ट आवश्यकताओं, जैसे बीज, उर्वरक, सिंचाई सुविधाएं और तकनीकी मार्गदर्शन के आधार पर लक्षित सहायता प्रदान कर सकती है।
  • एकत्र किया गया डेटा सरकार को संसाधनों को प्रभावी ढंग से आवंटित करने में मदद करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि किसानों को पर्याप्त समर्थन और सुविधाएं प्राप्त हों।

Meri Fasal Mera Byora के लिए पात्रता

  • आवेदक हरियाणा राज्य का किसान होना चाहिए।
  • सरकार अब राज्य केवल उन्हीं किसानों की फसल को सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदेगी जिनका मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होगा।
  • किसान की जमीन हरियाणा के क्षेत्र में आनी चाहिए।

Meri Fasal Mera Byora के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • परिवार पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता
  • आधार कार्ड
  • जमीन की फर्द या जमाबंदी

Meri Fasal Mera Byora की आधिकारिक वेबसाइट

Meri Fasal Mera Byora की आधिकारिक वेबसाइट (https://fasal.haryana.gov.in/) है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में पंजीकरण कैसे करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (https://fasal.haryana.gov.in/) पर जाएं। होम पेज आपको दिखेगा।
Meri Fasal Mera Byora

  1. आगे होम पेज पर आपको किसान पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा वहां पर क्लिक करें।
Meri Fasal Mera Byora

  1. क्लिक करते ही आपके सामने फसल पंजीकरण के लिए दो विकल्प दिखाई देंगे परिवार पहचान संख्या और आधार संख्या। आपको इन दोनों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  2. उदाहरण के तौर पर आधार संख्या के ऑप्शन पर क्लिक कर आधार संख्या दर्ज कर ओटीपी भेजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. क्लिक करते ही आपके पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज कर लॉगिन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  4. अब आपके सामने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। अब आपको अपनी फसल का चयन करना होगा जिनका पंजीकरण करना चाहते हैं। अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

इस प्रकार आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना का हेल्पलाइन नंबर

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत अगर आपको कुछ भी प्रश्न है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

  • 1800 180 2117
  • 1800 180 2060
होम पेजClick Here
अधिकारिक वेबसाइटClick Here

FAQs

मेरी फसल मेरा ब्यौरा क्या है?

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के किसानों को राहत देने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से हरियाणा के किसानों को अलग-अलग तरह की सारी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती रहेगी।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के क्या लाभ है?

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के तहत पंजीकरण करके, किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, ऋण और अन्य कृषि सहायता कार्यक्रमों तक बेहतर पहुंच प्राप्त होती है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा के लाभार्थी कौन है?

हरियाणा राज्य के किसान

Meri Fasal Mera Byora Yojana के क्या उदेश्य है?

प्राकृतिक आपदा बारिश, ओलावृष्टि से फसल खराब होने से सही समय पर सहायता प्रदान करना।

Meri Fasal Mera Byora Yojana में पंजीकरण कैसे करे?

इस लेख में पढ़िए।


Spread the love

Leave a Comment