WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahtari Vandan Yojana Online Application Form Download 2024

Spread the love

हम आपको आज बताने वाले हैं Mahtari Vandan Yojana के बारे में आप फॉर्म कैसे भर सकते हैं और योजना के बारे में लाभ,आवेदन का तरीका सब कुछ हम यहाँ आपको बताने वाले हैं तो बने रहे हमारे इस लेख का पूरा विवरण पढ़ने के लिए।

महतारी वंदन योजना की घोषणा गृह मंत्री अमित शाह जी के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य मे एक चुनावी जनसभा मे हुई है। योजना के लिए 5 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ मे भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने राज्य मे किसानो और महिलाओं को लेकर छत्तीसगढ़ मे महतारी वंदन योजना शुरू की है। 

इस योजना के जरिए विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता रूपेय मे 12 हजार रुपए साल मे दिए जाएगें। जिसके माध्यम से वह अपने आर्थिक खर्ची को पूरा कर सकेगी। 21 वर्ष से अधिक उम्र की सभी विवाहित, तलाकशुदा अथवा विधवा महिलाओं से आवेदन फॉर्म मंगवाए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू की गई है और अब तक लगभग 60 लाख आवेदन सरकार को प्राप्त हो चुके हैं।

Table of Contents

Mahtari Vandan Yojana Form Online Application

योजना का नाममहतारी वंदन योजना
किस ने लांच कीछत्तीसगढ़ की बीजेपी पार्टी ने
राज्यछत्तीसगढ़
संबंधित विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
लाभार्थीछत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाएं के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह
उद्देश्यविवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता देना
साल2024
आवेदन का तरीकाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mahtarivandan.cgstate.gov.in/

महतारी वंदन योजना क्या हैं?

छत्तीसगढ़ राज्य की सभी विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने वाला है। महतारी वंदन योजना एक सरकारी योजना है। योजना के तहत राज्य की सभी विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता सीधे महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाएगी।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया 5 फरवरी 2024 से शुरू हो चुकी है और 20 फरवरी 2024 तक चलेगी। पात्र महिलाओं की अंतिम सूची 21 फरवरी 2024 तक जारी की जाएगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना इस योजना का उद्देश्य है।

महतारी वंदन योजना से जुडी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन प्रक्रिया: 5 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2024
  • पात्र महिलाओं की सूची: 21 फरवरी 2024
  • आपत्ति: 21 फरवरी 2024 से 25 फरवरी 2024
  • आपत्ति का निराकरण: 26 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024
  • योजना का लाभ: 1 मार्च 2024 से

महतारी वंदन योजना की पहली किस्त

महतारी वंदन योजना की पहली किस्त: अंतिम सूची 1 मार्च 2024 को प्रकाशित की जाएगी और 5 मार्च को स्वीकृति पत्र जारी किया जाएगा। इसके पश्चात 8 मार्च 2024 को पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 1000 रुपए की पहली किस्त ट्रांसफर की जाएगी।

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ के उद्देश्य

  • महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
  • महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
  • महिलाएं अपनी आय के स्रोत विकसित हो।
  • परिवार का आर्थिक रूप से समर्थन हो।
  • लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना।
  • महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाना।
  • राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देना।

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ के लाभ एवं विशेषताएं

  • महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रति वर्ष ₹12,000 की राशि बैंक खाते में सीधे जमा की जाएगी।
  • महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
  • महिलाओं को अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने और शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए ये योजना बनायीं गयी है।
  • छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाएं के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ के लिए पात्रता

  • छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना फॉर्म में आवेदन कर्ता महिला की आयु 1 जनवरी 2024 तक 21 साल पूर्ण होनी चाहिए।
  • महतारी वंदन योजना फॉर्म में आवेदन कर्ता महिला की अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • केवल विवाहित, विधवा तथा तलाकशुदा महिला ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • स्व घोषणा शपथ पत्र 
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट

महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट: https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना फॉर्म कैसे भरे?

दोस्तों आप इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से  छ.ग. महतारी वंदन योजना का फॉर्म घर बैठे अपने मोबाईल या कंप्युटर से भर सकते हैं।

Mahtari Vandan Yojana Offline Application Form

  1. सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने साइट का होम पेज खुल जायेगा।
Mahtari Vandan Yojana

  1. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन फॉर्म विकल्प दिखाई देगा। क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
Mahtari Vandan Yojana

  1. आवेदन फॉर्म में आपको सभी डिटेल्स दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेज को भी जोड़ना है। फिर आवेदन फार्म नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या फिर ग्राम पंचायत में जा कर जमा करना है। इस तरह आपका सफल आवेदन कर सकते है।

Mahtari Vandan Yojana Online Application Form

  1. सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने साइट का होम पेज खुल जायेगा जो हमने आगे महतारी वंदन योजना फॉर्म: ऑफलाइन स्टेप -1 में दिखाया है।
  2. हितग्राही लॉगिन पर क्लिक करे। आवश्यक दिशा निर्देश करके आपके सामने एक पॉपअप आएगा उसमे आपको डिटेल्स चेक कर क्लिक करना है।

Mahtari Vandan Yojana

  1. आगे आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको मोबाइल नंबर और कैप्चा भरना है। उस मोबाइल नंबर पर 6 अंक का OTP जायेगा। जिसे डालने के बाद अगला पेज खुलेगा।
Mahtari Vandan Yojana

  1. आगे आपके सामने महतारी वंदन योजना आवदेन पत्र खुलकर सामने आएगा। आगे आपके सामने महतारी वंदन योजना आवदेन पत्र खुलकर सामने आएगा। आपको सारी डिटेल्स भरनी है और जिसमें स्टार लगा है उस जानकारी को भरना बहुत जरूरी है, उसको भरे बिना आपका आवेदन सबमिट नही होगा।
Mahtari Vandan Yojana

  1. उपरोक्त सारी जानकारी आपको ध्यानपूर्वक भरनी है और बाद नीचे दिए गए डिब्बा में क्लिक चेक पर क्लिक करना है, इस प्रकार आपका महतारी वंदन योजना का फॉर्म ऑनलाइन जमा हो जायेगा।

Mahtari Vandan Yojana Online Form pdf

Mahtari Vandan Yojana का हेल्पलाइन नंबर

महतारी वंदन योजना का हेल्पलाइन नंबर 18002334448 है। इस हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 10:00 से शाम 6:00 तक आप फ्री कॉल कर सकेंगे।

होम पेजClick Here
अधिकारिक वेबसाइटClick Here

FAQs

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?

20 फरवरी 2024

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लाभ कब मिलेगा?

1 मार्च 2024 से

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पहली किस्त कब है?

पहली किस्त की राशि पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 8 मार्च को आएगी।

महतारी वंदन योजना के क्या लाभ है?

महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।


Spread the love

Leave a Comment